रामगढ़, झारखंड : त्याग व बलिदान का प्रतीक मुहर्रम के मौके पर शनिवार की रात रामगढ़ व इसके निकटवर्ती क्षेत्रों जुलूस के साथ ताजिया निकाला गया। शहर के सौदागर मुहल्ला व गोल पार मुहल्ला से ताजिया निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग पारंपरिक हथियार व लाठी डंडे का खेल दिखाते चल रहे थे। लोग या हुसैन या हसन के नारे लगा रहे थे। साथ ही जुलूस में लोग निशान लेकर चल रहे थे। कल रविवार को इस्लामिक दशमी के मौके पर भी जुलस निकाला जायेगा। कल दिन में भी जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद संध्या में जुलूस निकाला जाएगा। जो देर रात कर्बला पहुंच कर समाप्त हो जाएगा।