रामगढ़ कैंट, झारखंड : माया टुंगरी मंदिर परिसर में रविवार को अधिवक्ता बंशीधर गोप द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में बनाए गए भव्य भोग भवन को मंदिर ट्रस्ट को समर्पित किया । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने माया टुंगरी में वृक्ष लगाया गया । इस अवसर पर बंशीधर गोप अधिवक्ता ने बताया कि मंदिर परिसर पर पिछले कुछ वर्षों से श्रद्धालुओं की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए यहां की कमेटी ने उनसे भोग भवन बनाने का अनुरोध किया जो उन्होंने अपने माता-पिता की स्मृति में आज दो मंजिला भव्य भोग भवन बनाकर मंदिर को समर्पित किया है । इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने बताया कि मायाटुंगरी परिसर में जिला अधिवक्ताओं द्वारा पौधा लगाने का कार्यक्रम किया गया। जिसमें बंशीधर गोप संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल संयुक्त सचिव शंभूनाथ प्रसाद कोषाध्यक्ष हरखनाथ महतो पूर्व उपाध्यक्ष झलक देव महतो,सूरज नायक सज्जन कुमार, जितेंद्र कुमार शंकर महतो महेश कुमार दामोदर महतो जयभगवान यादव नेपाल यादव अन्य का गणमान्य लोगों उपस्थित थे।
मायाटुंगरी में रोपवे लगाने की मांग
वृक्षारोपण के अवसर पर जिलाअधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल एवं अन्य श्रद्धालुओं ने सरकार से मांग की की मायाटंगड़ी को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करते हुए हुए यहां रोपवे का निर्माण किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को और आम जनों को आने जाने की सुविधा एवं स्थल का विकास हो सके ।