इनर व्हील क्लब श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के परिसर में औषधीय पौधों का वनस्पति उद्यान स्थापित किया

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : इनर व्हील क्लब रामगढ़ ने पर्यावरण जागरूकता और समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के परिसर में औषधीय पौधों का एक वनस्पति उद्यान स्थापित किया है।

इस उद्यान में प्रत्येक औषधीय पौधे के पास सूचनात्मक बोर्ड लगाया गया हैजिस पर पौधे का वैज्ञानिक नाम, सामान्य नामऔर उस पौधे की उपयोगिता का वर्णन किया गया है।यह पहल ना केवल विज्ञान पाठ्यक्रम का समर्थन करती है,बल्कि छात्रों में आयुर्वेद और प्राकृतिक उपचार विधियो के प्रति रुचि भी जगाती है।इस उद्यान में लैवेंडर, चकराता रोजमेरी करंज मीठी तुलसी ,पलाश, अश्वगंधा, गिलोय, मीठी नीम, आवला, सहजन, घृतकुमारी, हरड़ इत्यादि कई औषधीय पौधे लगाए गए हैं।

इस अवसर पर नमिता श्रॉफ, जनॆशा बडेरा, मेघा बगड़िया, नीरू साहनी, रेनू मेवाड़ अनुराधा श्रॉफ नम्रता जैन विजयलक्ष्मी आयंगर रंजू अरोड़ा हरमीत कौर पिंकी गांधी जसमीत कौर, गुरबख्श कौर, नीतू अग्रवाल, जसविंदर कौर आदि आए थे।