रामगढ़, झारखंड : श्री कृष्ण विद्या मंदिर में गुरुवार 10 जुलाई 2025 को गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें कक्षा नवमी की छात्र त्रेता कुमारी ने श्लोक, रुद्र प्रताप सिंह और शिखा कुमारी ने भाषण एवं कक्षा पांचवी की निवृत्ति गुप्ता ने नृत्य प्रस्तुत किया। मंच का संचालन उषा सिंह ने किया, उन्होंने छात्र-छात्राओं को गुरु के महत्व के बारे में बताया। विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका सपना चक्रवती हिंदी शिक्षिका शोभा कुमारी ने इस अवसर पर अपने विचारों को छात्रों से सजा किया।
इस मौके पर आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने गुरु पूर्णिमा की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि गुरु हमारे जीवन का मार्गदर्शक होते हैं जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। इस परंपरा को जीवंत रखना हम सबका कर्तव्य हैं। इस आयोजन से विद्यार्थियों में गुरुओं के प्रति आदर भाव और भारतीय संस्कृति के प्रति गर्व की भावना उत्पन्न हुई।