रामगढ़ (झारखंड): इनर व्हील क्लब रामगढ़ का 38वां पदस्थापना समारोह शुक्रवार को स्पाइस गार्डन में गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत स्वागत गीत और दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें क्लब की गरिमा और सांस्कृतिक परंपरा की झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षा पिंकी पोद्दार ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने वर्षभर सहयोग देने वाली सदस्यों को सम्मानित भी किया।
इसके पश्चात क्लब की नई अध्यक्षा नमिता श्रॉफ को कलर और पिन पहनाकर औपचारिक रूप से प्रभार सौंपा गया। उन्होंने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें रेनू मेवाड़ (उपाध्यक्ष), जेनेशा वडेरा (सचिव), मेघा बगड़िया (कोषाध्यक्ष), निधि चौधरी (ISO) और नीरू साहनी (संपादक) को पदभार सौंपा गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गीतांजलि जाजू (संस्थापक निदेशक, स्कॉलर हाई व चाइल्ड वर्ल्ड स्कूल) ने अपने प्रेरणास्पद वक्तव्य में क्लब के सामाजिक योगदान की सराहना की और महिलाओं की भागीदारी को सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
क्लब की पीडीसी शर्मिष्ठा दत्ता ने क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों को आने वाले वर्ष के लिए नई ऊर्जा के साथ कार्य करने को प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन जसबिदर होडा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन रेनू मेवाड़ ने दिया।
इस अवसर पर अनुराधा श्रॉफ, राजेंद्र बुधवार, दीपा वडेरा, मधु बरेलिया, पिंकी गांधी, नम्रता जैन, विजयलक्ष्मी आयंगर, रंजू अरोड़ा, जसमीत सोनी, राजेंद्र कलर, ममता अग्रवाल, मधु अग्रवाल, बलविंदर कौर, रंजू अग्रवाल, नवलजीत कौर, जसप्रीत कौर, हरमीत कौर, गुरबख्श कौर, नीतू अग्रवाल, ममता वसंत, विनीता अग्रवाल, पिंकी बंसल समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।