अंडर -14 से शारदा ग्लोबल स्कूल रांची के टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए डी वाई पाटिल पुष्पलता पटना को 3-0 गोल से पराजित किया

Spread the love
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि व अन्य अतिथि

व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल अतिआवश्यक है :- कुलाधिपति बी एन साह

रामगढ़, झारखंड : राधा गोविंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा आयोजित सीबीएसई क्लस्टर lll फुटबॉल टूर्नामेंट में राधा गोविंद विश्वविद्यालय एवं छावनी परिषद फुटबॉल ग्राउंड में लगातार तीसरे दिन भी जोरदार खेल का प्रदर्शन देखने को मिला।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य अग्रसेन डीएवी भरेच नगर निशिकांत कर एवं डॉ अनिल कुमार आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ़ के उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि राधा गोविंद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह ने सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की और कहा कि व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल अतिआवश्यक है।

ग्राउंड-01 राधा गोविंद विश्वविद्यालय खेल मैदान

राधा गोविंद विश्वविद्यालय खेल मैदान रामगढ़ से अंडर- 14 ग्रुप से पहला मैच शारदा ग्लोबल स्कूल रांची और डॉ डी वाई पाटिल पटना के बीच खेला गया जिसमें शारदा ग्लोबल स्कूल रांची ने 3-0 गोल से जीत हासिल किया।दूसरे मैच तिरिनिया पब्लिक स्कूल पटना ने 1-0 गोल से जीत हासिल किया। तीसरे मैच संत माइकल रांची के टीम ने 2-0 गोल पेनाल्टी से जीता। चौथे मैच दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची ने 6-0 बॉल से जीत हासिल किया। सभी टीमों ने दूसरे राउंड में अपना जगह बनाया। अंडर -19 ग्रुप के पहला मैच डी पी एस बोकारो एवं आर्मी पब्लिक स्कूल दानापुर के बीच खेला गया जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल दानापुर पेनाल्टी 1-0 से विजयी रहा। दूसरा मैच मनन विद्यालय रांची के टीम 2-0 गोल से जीत हासिल किया।

ग्राउंड -02 छावनी परिषद फुटबॉल ग्राउंड रामगढ़

अंडर- 17 ग्रुप से पहला मैच ग्रिज्जली विद्यालय तिलैया डैम और आर पी एस नालंदा के बीच खेला गया जिसमें ग्रिज्जली विद्यालय तिलैया डैम 2-0 से जीता।
दूसरे मैच दयावती मोदी पब्लिक स्कूल चांडिल सरायकेला 8-0 से ,विद्या मंदिर रांची 6-0 से, सरला बिरला पब्लिक स्कूल रांची के टीम 2-0 गोल से, संत माइकल हाई स्कूल दीघा पटना विजयी रहा और सभी टीमों ने दूसरे राउंड में अपना स्थान बनाया। आज के मैच का निर्णायक ग्राउंड- 01 से लक्ष्मण सिंह और सुनील मुंडा , ग्राउंड – 02 से अजय डी सिलवा और मोहित मुंडा ने किया। मैच के उद्घोषक अंकिता कुजूर, सिकंदर देवगन और प्रियंका कुमारी थे। मौके पर राधा गोविंद विश्वविद्यालय के सचिव प्रियंका कुमारी ,कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार,प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार , राधा गोविंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल प्राचार्य डॉ सुजीत कुमार मोहंती,राधा गोविंद इंटर कॉलेज प्राचार्या सोमा पांडेय, शिक्षाकगण, अभिभावकगण एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।