रामगढ़ (झारखंड) : शनिवार की सुबह करीब 5:00 बजे पुलिस अधीक्षक अजय कुमार (भा.पु.से) को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली कि मांडू थाना क्षेत्र के नोनियाबेड़ा जंगल में दो संदिग्ध व्यक्ति हथियारों के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी अभियान शुरू किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने योजनाबद्ध तरीके से जंगल को चारों ओर से घेर लिया। इसी बीच दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें खदेड़कर पकड़ लिया गया। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी।
गिरफ्तार किए गए संदिग्धों के नाम व पता:
राजेश गंझू, उम्र 21 वर्ष, पिता- देवकी गंझू, निवासी- मनातु, थाना- केरेडारी, जिला- हजारीबाग। (पूर्व में झारखंड प्रस्तुत कमेटी का सदस्य, आपराधिक पृष्ठभूमि वाला)
केरेडारी थाना कांड सं. 136/21 (दि. 27.12.2021) – शस्त्र अधिनियम की धाराएं 25 (1-बी) ए / 26 / 35।
टंडवा थाना कांड सं. 183/21 (दि. 11.04.2021) – भारतीय दंड संहिता की धारा 385, 387, 120 (बी) और CLA एक्ट की धारा 17 (ए)।
दिनांक 25.06.2025 को सिकरी ओपी क्षेत्र में बीजीआर कंपनी के टेंपो सवारों पर फायरिंग में संलिप्तता।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
श्री परमेश्वर प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़
पु.नि. रजत कुमार, मांडू अंचल
पु.अ.नि. सदानंद कुमार, थाना प्रभारी, मांडू
पु.अ.नि. संतोष उरांव, मांडू थाना
थाना रिजर्व गार्ड
रामगढ़ पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी घटना को टाल दिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस इनके अन्य सहयोगियों की भी तलाश कर रही है।