सीबीएसई फुटबॉल टूर्नामेंट क्लस्टर – lll, 2025 के चौथे दिन जोश, जज़्बा और जुनून से गूंजा राधा गोविंद विश्वविद्यालय

Spread the love

जो टीम भावना को समझता है वही असली जीवन में विजेता बनता है : सचिव प्रियंका कुमारी

संबोधित करते कुलाधिपति बीएन साह

रामगढ़, झारखड :   राधा गोविंद विश्वविद्यालय के खेल मैदान और फुटबाल ग्राउंड रामगढ़ में चल रहे CBSE क्लस्टर-III फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन रविवार 13/07/2025 को खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने दर्शकों का दिल जीत लिया। आज कुल 16 मैच खेले गए। आज के मुकाबले न केवल रोमांचक रहे, बल्कि कई मुकाबले आखिरी मिनट तक सांसें रोक देने वाले साबित हुए।

दिन की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह के प्रेरणादायक संबोधन से हुई उन्होंने सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि फुटबॉल एक खेल है जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि यह टीम वर्क और अनुशासन की भावना भी सिखाता है। संस्था सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि जो टीम भावना को समझता है वही असली जीवन में विजेता बनता है।

जिसके बाद मुकाबला अंडर- 17 ग्रुप दूसरे राउंड में ODM सफायर ग्लोबल स्कूल, रांची और राधा गोविन्द सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, रामगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें राधा गोविन्द सीनियर सेकेंडरी स्कूल 4-0 गोल से विजय हासिल की। इसी के अंतर्गत विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल 5-1, काशीडीह हाई स्कूल 3-0 से विजयी रहे।

अंडर -19 ग्रुप में टेंडर हर्ट स्कूल रांची 4-0 गोल से, मनन विद्या मंदिर स्कूल रांची 3-0 गोल से विजेता रहे। अंडर – 14 से दयावती मोदी स्कूल 4-0, जीबीआरसी बोधगया 1-0 , विद्या बिहार रेजिडेंशियल स्कूल पूर्णिया 3-0 गोल से विजयी रहे।

चौथे दिन छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे मैदान में तालियों और जयघोषों की गूंज थी, जिसने खिलाड़ियों का हौसला दोगुना कर दिया। वहीं दूसरी ओर राधा गोविंद पब्लिक स्कूल द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना हो रही है। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, मेडिकल सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। यह फुटबॉल टूर्नामेंट सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और युवा ऊर्जा का उत्सव बन चुका है। प्रतियोगिता के शेष दो दिन और भी अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है। इस प्रतियोगिता में उद्घोषक के रूप में शुभम सोनी व रंजीत गोप ने और रेफरी के रूप में प्रताप कुमार व नमन कुमार ने कमान संभाली।

मौके पर राधा गोविंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ सुजीत कुमार मोहंती, राधा गोविंद विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, राधा गोविंद इंटर कॉलेज प्राचार्या डॉ सोमा पांडेय,डॉ अनिल कुमार, डॉ संजय सिंह, सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।