पीवीयूएनएल यार्ड में डकैती के मामले में एक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Spread the love

पतरातू पुलिस ने मस्जिद कॉलोनी निवासी शहजाद अंसारी को भेजा रामगढ़ जेल

पतरातू (रामगढ़), झारखंड: पीवीयूएनएल भेल यार्ड में मई महीने में हुई डकैती और उपकरण चोरी के मामले में पतरातू पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पीटीपीएस मस्जिद कॉलोनी निवासी शहजाद अंसारी (पिता स्व. मोहम्मद इस्लाम अंसारी) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पीवीयूएनएल के यार्ड में पिकअप वैन की मदद से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस दौरान यार्ड में रखे गए महत्त्वपूर्ण उपकरणों को चुरा लिया गया था। मामले में पतरातू थाना कांड संख्या 123/25, दिनांक 17.05.2025 के तहत बीएनएस की धारा 310(2)/61(2)(A) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

जांच के क्रम में शहजाद अंसारी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर रामगढ़ जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।