चितरपुर (रामगढ़, झारखंड) : चितरपुर के जवाहर रोड स्थित सुवर्णवणिक दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार 14 जुलाई 2025 को सुवर्णवणिक समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के भीतर फैली कुरीतियों को समाप्त करने और शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा की गई। समाज को संगठित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से आगामी 20 जुलाई को एक विस्तृत बैठक आयोजित कर नई कमेटी गठन का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता शंकर चंद्र पोद्दार ने की, संचालन गौतम चंद्र पोद्दार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन निरंजन साहू द्वारा किया गया। बैठक में समाज के कई सदस्यों ने समाज की बेहतरी हेतु अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। सभी ने एकमत होकर समाज को एकजुट रखने और युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्य करने का संकल्प लिया।
उपस्थित प्रमुख लोगों में असित कुमार पोद्दार (हेला), नरेश मास्टर, अमित पोद्दार, श्रीकांत पोद्दार, बबलू पोद्दार, अमरजीत पोद्दार, तापस कुमार पोद्दार, मिहिर पोद्दार, संजय पोद्दार, शिवम पोद्दार, चंदन पोद्दार, जयंत पोद्दार, सिद्धांत पोद्दार, सुरेश चंद्र पोद्दार, उज्जवल पोद्दार, अनुज पोद्दार, दीपक पोद्दार, अभय पोद्दार (मनीष), विश्वास पोद्दार, विकास पोद्दार, मिथुन पोद्दार, ओम पोद्दार, गौरव चंद्रा समेत कई समाजसेवी शामिल थे।