रामगढ़ (झारखंड) : रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड्डा कब्रिस्तान मुहल्ला में रविवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सीसीएलकर्मी कर्मा भुइयां के पुत्र रवि भुइयां के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि रवि की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व ही हुई थी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।