रामगढ़, झारखंड : भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के आवाह्न पर झारखंड परिमंडल, हजारीबाग डिवीजन के रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर समेत अन्य डाकघरों में मंगलवार 15 जुलाई 2025 को राष्ट्र हित, विभाग हित, कर्मचारी हित और जनहित में अपने कार्यालय में शांति पूर्वक कार्य निर्वहन करते हुए बाह पर काला पट्टी बांधकर अपनी 41 सूत्री मांग भारत सरकार से की है। समर्थन मे सभी डाक कर्मचारियों ने आवाज बुलंद की।
कर्मचारियों की मुख्य मांग
फील्ड इकाईयों को प्रोत्साहन कार्य और इनडोर कर्मचारी को लक्ष्य निर्धारित करना बंद करें। फील्ड इकाईयों को दैनिक आधार पर लॉगिन दिवस की यातनाएं देना सख्ती से बंद करें। आठवें वेतन आयोग में कार्यान्वयन में देरी के कारण, 50%महंगाई भत्ता DA को मूल वेतन में सभी परिणामी लाभों और भत्तों के साथ विलय करे। पूर्वनियोजित पूर्व सैनिकों का वेतन डीओपीटी के अनुसार तय करे। सहायक अपराधियों से वसूली रोकने का आदेश जारी क, वसूली केवल मुख्य अपराधी से हो। अन्य कार्यालयों के साथ कर्तव्यों का संयोजन आवंदित कर GDS कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करें।GDS कर्मचारियों को भी आठवें वेतन आयोग के दायरों में शामिल कर दिया जाय।GDS समूह बीमा के रूप में 5 लाख रुपए और ग्रेजुटी सीमा को 5 लाख रुपए तक बढ़ाए,GDS कर्मचारियों को 10 लाख रुपए तक का समूह चिकित्सा स्वास्थ्य बीमा योजना प्रदान करे। पोस्टमैन कर्मचारी को पोस्टमैन बीट कर्तव्य का संयोजन बंद करें। रिक्त पोस्टमैन पद पर GDS कर्मचारियों से भरे। अधिकारियों कको आवंटित सभी सरकारी क्वाटर को तत्काल मरम्मत कराई जाए। भूतपूर्व सैनिकों, महिला कर्मचारी और खिलाड़ी के लिए नियम 38के स्थानांतरण में विशेष छूट दी जाय। सभी डाकघरों में महिला शौचालय और पुरुष शौचालय की विशेष व्यवस्था सहित अन्य मांगे मांगी गई है ।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान डाकघर के डाकपाल मनोज कुमार, डाक सहायक रविशंकर राय, शंभू दत्ता सिंह, त्रिदेव प्रियदर्शी, दीपक कुमार पटेल,विजय कुमार पांडे,राजकपूर कुमार, राकेश कुमार, विकाश कुमार राय, संतोष कुमार, प्रिया वर्णवाल, अविनाश कुमार, कुंदन कुमार,रिमझिम कुमारी, चंदन कुमार महतो, आदर्श अनिकेत, सौरव कुमार, अमन कुमार, रणजीत रजवार, शुभम सौरव, प्रशान्त कुमार सिंह, गंभीर करमाली, शुभम कुमार राम, संतोष कुमार मुंडा,मनोहर महतो , अरुण कुमार, अर्जलाल महतो, अभिषेक कुमार, अरविंद कुमार समेत, पोस्टमैन , ग्रामीण डाक सेवक सहित जिले के अन्य डाक डाकघरों के भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ द्वारा जारी 41 सूत्री मांगों के समर्थन में शामिल हुए