इनर व्हील क्लब रामगढ़ ने गंभीर रूप से बीमार मरीज को दी आर्थिक सहायता

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : इनर व्हील क्लब रामगढ़ ने समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे जरूरतमंद मरीज की मदद की है। मरीज वर्तमान में एक स्थानीय अस्पताल में इलाजरत है और आर्थिक तंगी के कारण उपचार जारी रखने में असमर्थ था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्लब की ओर से उसे इलाज के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता प्रदान की गई। क्लब की अध्यक्ष नमिता श्रॉफ ने बताया कि जरूरतमंदों की मदद करना क्लब का प्रमुख उद्देश्य है और यह प्रयास समाज में सेवा भावना और संवेदनशीलता को बढ़ावा देने की दिशा में एक छोटा मगर महत्वपूर्ण कदम है।

इस मौके पर अनुराधा श्रॉफ, जनेषा बडेरा, दीपा वडेरा, राजेंद्र बुधवाल, विजयलक्ष्मी आयंगर, जसप्रीत कौर, गुरबख्श कौर समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।