रामगढ़, झारखंड: भवन निर्माण में रंगदारी मांगने पहुंचे पांडेय गिरोह के चार सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

Spread the love

भुरकुंडा, रामगढ़ (झारखंड): पतरातू (भुरकुंडा) थाना क्षेत्र स्थित जुबली कॉलेज में भवन निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार और मुंशी को गोली मारने की धमकी देकर रंगदारी वसूलने के मामले में रामगढ़ पुलिस ने पांडेय गिरोह के चार अपराधियों को हथियार समेत गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर पतरातू थाना कांड संख्या-183/25, दिनांक-19.07.2025 को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना का विवरण:

9 व 12 जुलाई 2025 को जुबली कॉलेज, भुरकुंडा में चल रहे भवन निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार और मुंशी को अज्ञात अपराधियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी। घटना के बाद 18 जुलाई को कांड संख्या-182/25 दर्ज हुआ।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार (भा.पु.से.) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। 19 जुलाई की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वही अपराधी पुनः रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद छापेमारी अभियान चलाकर 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. शुभम कुमार सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ चुसनी (24), गिद्दी “ए”, जिला हजारीबाग

  2. धरम करमाली (32), गिद्दी “ए”, फुटबॉल ग्राउंड, हजारीबाग

  3. श्रवण कुमार गंझु (26), टेहराटांड, गिद्दी बस्ती, हजारीबाग

  4. विशाल सिंह उर्फ बाबु (28), गिद्दी “ए”, हजारीबाग

इन सभी ने स्वीकार किया कि वे पांडेय गिरोह के सदस्य हैं और गिरोह के सरगना ओम प्रकाश साव के कहने पर रंगदारी वसूलने पहुंचे थे।

बरामद सामान:

  • 1 देसी कट्टा

  • .315 बोर के 2 जिंदा कारतूस

  • 2 मोटरसाइकिल (Splendor Plus, Passion Pro)

  • 1 विवो एंड्रॉयड मोबाइल

शुभम कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास:

वह पूर्व में गिद्दी व पतरातू थाना क्षेत्र के 6 मामलों में नामजद अभियुक्त है, जिनमें रंगदारी, चोरी, आर्म्स एक्ट, पोक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी:

  • गौरव गोस्वामी (सहायक पुलिस अधीक्षक, पतरातू)

  • सतेन्द्र कुमार (पुलिस निरीक्षक, पतरातू)

  • निर्भय कुमार गुप्ता (प्रभारी, भुरकुंडा ओपी)

  • शिवलाल कुमार गुप्ता (थाना प्रभारी, पतरातू)

  • उमाशंकर वर्मा (प्रभारी, बरकाकाना ओपी)

  • अविनाश कुमार, कुणाल कुमार, प्रेमचंद यादव, संजय ठाकुर, प्रमोद सिंह (भुरकुंडा ओपी)

रामगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए समय पर कार्रवाई कर रंगदारी और दहशत फैलाने की बड़ी योजना को विफल कर दिया है।