रामगढ़ (झारखंड): रामगढ़ में रांची रोड रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हथियार से लैस होकर अपने साथी के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
घटना का विवरण:
18 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार (भा.पु.से.) को सूचना मिली कि दो अपराधी काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार होकर रेलवे स्टेशन के पास घूम रहे हैं और किसी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। इस पर रामगढ़ थाना प्रभारी डॉ. पी.के. सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई और क्षेत्र में छापेमारी शुरू की गई।
जैसे ही पुलिस की टीम अपराधियों के पास पहुंची, वे तेज गति से बाइक मोड़ कर भागने लगे। इफको गेट के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे चालक घायल हो गया, जबकि पीछे बैठा साथी जंगल की ओर फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान:
राम कुमार यादव उर्फ अमन कुमार उम्र: 34 वर्ष पिता: महेश यादव पता: नया टोला, जुराबगंज, थाना-कोढ़ा, जिला-कटिहार (बिहार)
फरार साथी का नाम: राहुल कुमार यादव, निवासी: नया टोला, जुराबगंज, कोढ़ा, कटिहार (बिहार) — कोढ़ा गैंग का सक्रिय सदस्य
बरामद सामग्री:
01 देसी कट्टा
.315 बोर के 02 जिंदा कारतूस और 03 खोखा
9mm के 02 जिंदा गोली
टूटी हुई सोने की चेन
काली अपाची मोटरसाइकिल
घटना के समय पहना गया कपड़ा (आसमानी टी-शर्ट, टोपी)
मास्टर चाबी (J आकार)
₹2000 नकद
दो रिंच, पेचकस, फटा हुआ गमछा
दो नंबर प्लेट
अपराधिक इतिहास (राम कुमार यादव उर्फ अमन कुमार):
वह झारखंड, बिहार और अन्य राज्यों में कई लूट व छिनतई के मामलों में शामिल रहा है:
गोविंदपुर, कोडरमा, चास, बोकारी सेक्टर-4, टेकारी (गया) समेत कुल 8 मामलों में संलिप्त
हाल ही में रामगढ़ में चैन छिनतई की कई घटनाओं को अंजाम दिया है