रामगढ़, झारखंड :इनर व्हील क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जी एस जोली स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें पर्यावरण से संबंधित प्रश्न पूछे गए ।इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और पर्यावरण से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।साथ ही क्लब की ओर से सभी विद्यार्थियों को खाद्य सामग्री और छाते बांटे गए।जिससे बच्चों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष नमिता श्रॉफ और सदस्यों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रेरित किया और कहां की ऐसी गतिविधियों से न केवल ज्ञानवर्धन होता है बल्कि बच्चों में भी जिम्मेवारी की भावना भी विकसित होती है ।
इस अवसर पर जनेशा वडेरा,अनुराधा श्रॉफ, रंजू अग्रवाल,रेनू मेवाड़, निधि चौधरी, दीपा वडेरा,राजिंदर बुढ़वाल मनबीर कौर, रंजू अरोड़ा, पिंकी गांधी, नीति अरोड़ा, श्वेता जैन, विजयादेवी आयंगर, नवलजीत कौर,जसप्रीत कौर, हरमीत कौर, पिंकी बंसल, गुरबक्श कौर आदि मौजूद थे।