■ प्रधान सचिव की अध्यक्षता में टाउन हॉल रामगढ़ में प्रखंड विकास पदाधिकारियों, मुखियाओं, पंचायत सचिव, जलसहिया सहित अन्य के साथ संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
■ समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों को लेकर की बैठक।
अधिकारियों साथ बैठक करते प्रधान सचिव
रामगढ़, झारखड : प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार मस्तराम मीणा ने मंगलवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया। इस दौरान अभियान निदेशक जल जीवन मिशन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार रमेश घोलप प्रधान सचिव के साथ रहे। सर्वप्रथम प्रधान सचिव की अध्यक्षता में टाउन हॉल रामगढ़ में प्रखंड विकास पदाधिकारियों, मुखियाओं, जल सहियाओं, पंचायत सचिवों सहित अन्य के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके उपरांत प्रधान सचिव द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के तहत जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।
संवाद कार्यक्रम के दौरान पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से मुखियाओं, जलसहियाओं पंचायत सचिवों आदि को जल जीवन मिशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस दौरान सभी से उनके उनके क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों एवं हर घर नल योजना के तहत जलापूर्ति कनेक्शन के वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई एवं कई दुविधाओं को दूर किया गया।
संवाद कार्यक्रम के दौरान सभी को संबोधित करते हुए प्रधान सचिव ने राज्य सरकार की बहू ग्रामीण जलापूर्ति योजना का संचालन एवं रखरखाव नीति 2025 के संबंध में सभी को जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने संवाद कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी को जल जीवन मिशन के उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए शत प्रतिशत घरों तक जलापूर्ति कनेक्शन सुनिश्चित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के सफल संचालन में आप सभी की सहभागिता बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में उपायुक्त रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज ने सभी को संवाद कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी एवं कार्यक्रम के दौरान जो भी बातें बताई जा रही है उन्हें ध्यान पूर्वक सुनने एवं समझने की सभी से अपील की।
संवाद कार्यक्रम के दौरान यूनिसेफ के वर्ष विशेषज्ञ कुमार प्रेमचंद के द्वारा सभी को पीपीटी के माध्यम से जल जीवन मिशन के सफल संचालन को लेकर तैयार पीपीटी की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही उनके द्वारा सभी की दुविधाओं को भी दूर किया गया।
संवाद कार्यक्रम के उपरांत प्रधान सचिव के द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्य को लेकर समीक्षा बैठक की गई। विभिन्न कार्यों की समीक्षा के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा सभी को जानकारी दी गई की जल जीवन मिशन के तहत रामगढ़ जिला अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 144069 घरों तक जलापूर्ति कनेक्शन किया जाना है जिसके तहत अब तक 100947 घरों तक जलापूर्ति कनेक्शन कर दिया गया है। इस दौरान शेष बचे घरों तक जलापूर्ति कनेक्शन सुनिश्चित करने को लेकर योजनावार प्रधान सचिव एवं अभियान निदेशक के द्वारा कार्यों की समीक्षा की गई। प्रधान सचिव के द्वारा कार्यपालक अभियंता को जल जीवन मिशन से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।