शांतिधारा फाउंडेशन को पुस्तकें प्रदान की डॉ रजनी गुप्ता ने

Spread the love

रामगढ़, झारखड : झारखंड सरकार के मत्स्य विभाग में कार्यरत पदाधिकारी डा० रजनी गुप्ता के द्वारा झंडा चौक स्थित शांतिधारा बुक ट्रस्ट को स्व लिखित कविता संग्रह की तीन पुस्तकें उपहार स्वरूप प्रदान की। इन पुस्तकों के नाम हैं दस्तक, एक मुक्त आकाश तथा बिखरा हुआ सच । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह एक सराहनीय प्रयास है । इससे स्थानीय लेखकों को अपनी पुस्तकें प्रदर्शित करने के लिए एक मंच मिलेगा। यहाँ युवा वर्ग के लिए उत्कृष्ट पुस्तकों का संग्रह है।

शांतिधारा बुक ट्रस्ट के चेयरमैन सुरेश पी अग्रवाल ने डा रजनी गुप्ता का उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।