रामगढ़, झारखंड: रामगढ़ के चर्चित आफताब अंसारी मामले में रविवार की देर रात रिम्स रांची में पोस्टमार्टम के बाद आफताब अंसारी के शव को लारी के कब्रिस्तान में दफना दिया गया। मुस्लिम रस्मों रिवाज के साथ शव को दफनाया गया। शव के हालात को देखते हुये रामगढ़ में पोस्टमार्टम न कर रिम्स में पोस्टमार्टम किया गया। मुआवजा व अन्य मांगों को लेकर पोस्टमार्टम के बाद आंदोलनात्मक रुख अख्तियार करने की तैयारी थी। लेकिन शव के हालात को देखते हुये रविवार की देर रात शव को दफना दिया गया। अब यह देखना है कि सोमवार को मुआवजा की मांग को लेकर आफताब अंसारी के परिजन व उसके गांव वाले क्या रुख अपनाते हैं।