तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया  होमगार्ड का जवान, मौके पर ही मौत

Spread the love

कुजू (रामगढ़), झारखंड : कुजू नया मोड़ फोरलेन चौराहा के पास सोमवार की तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर होमगार्ड जवान सुरेंद्र कुमार मेहता की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 3:30 बजे सुरेंद्र कुमार मेहता शौच के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रहा एक मालवाहक ट्रक उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पास की एक झोपड़ी नुमा होटल में जा घुसा।

घटना की सूचना मिलते ही कुजू पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।