उपायुक्त के निर्देश पर 2 लाख लोगों को सीपीआर देने एवं फर्स्ट एड उपचार को लेकर प्रखंड स्तर पर शुरू हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम 

Spread the love

■ अगले एक माह में अभियान मोड में पंचायतों, विद्यालयों, कारखानों, खदानों आदि में होगा प्रशिक्षण का आयोजन

■ सभी जिलेवासियों से अपने निकटतम प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त करने की उपायुक्त ने की अपील

रामगढ़, झारखड : उपायुक्त, रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर रामगढ़ जिला अंतर्गत 2 लाख लोगों को आकस्मिक स्वास्थ्य परिस्थितियों में सीपीआर एवं फर्स्ट देने हेतु प्रशिक्षण दिया जाना है। इसे लेकर पूर्व में जिला स्तर पर सीपीआर एवं फर्स्ट एड देने को लेकर प्रशिक्षण देकर 3229 मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं। इसी क्रम में सोमवार से प्रखंड स्तर पर लोगों को सीपीआर एवं फर्स्ट एड देने को लेकर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान सोमवार को रामगढ़ जिला अंतर्गत गोला, चितरपुर, पतरातू एवं मांडू प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अनुभवी चिकित्सकों एवं जिला स्तर से तैयार किए गए मास्टर ट्रेनरों के द्वारा ग्रामीण एवं आम जनों को आकस्मिक स्वास्थ्य परिस्थितियों में सीपीआर देने एवं फर्स्ट एड उपयोग को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही लोगों को प्रैक्टिकल कराकर भी आकस्मिक परिस्थितियों में कार्य करने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान लोगों को आकस्मिक स्वास्थ्य परिस्थितियों जैसे कार्डियक अरेस्ट, चोकिंग, ब्लीडिंग, बर्न, फ्रैक्चर, वज्रपात, डूबना, शॉक, सांप का काटना एवं दुर्घटना जैसी परिस्थितियों में कार्य करने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया एवं सभी की दुविधाओं को दूर किया गया।

गौरतलब होकि अगले एक माह में अभियान मोड में जिले के पंचायतों, विद्यालयों, कारखानों, खदानों आदि में सीपीआर एवं फर्स्ट एड देने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त, रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज के द्वारा सभी जिले वासियों से अपने नजदीकी प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर सीपीआर देने एवं फर्स्ट एड इस्तेमाल करने संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपील की गई है।