रजरप्पा़ पुलिस ने भारी मा़त्रा में डोडा जब्त किया बोकारो ले जाया जा रहा था डोडा

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ जिला के रजरप्पा थाना पुलिस ने भारी मा़त्रा में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ डोडा बरामद करने में सफलता हासिल किया है। इस संबंध में मंगलवार के समाहरणालय परिसर स्थित पुलिस मुख्यालय के सभागार में एसपी अजय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि एसपी अजय कुमार को सोमवार  28.07.2025 को गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अवैध डोडा लादकर तस्करी के उद्देश्य से रामगढ़ होते हुए बोकारो ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम द्वारा रजरप्पा थाना क्षेत्र के बोरोबिंग चेकनाका के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान बोरोबिंग गाँव की ओर से आ रहे एक नीले रंग के टाटा इन्ट्रा पिकअप (रजि. नं. JH10CW-7235) को रोकने का प्रयास किया गया। चालक द्वारा भागने का प्रयास किए जाने पर टीम द्वारा पीछा कर वाहन को पकड़ा गया।

वाहन में दो व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपनी पहचान क्रमशः

संदीप रजक, उम्र- 28 वर्ष, पिता- रुपण रजक, सा.- तिसरी, थाना- तिसरी, जिला- गिरिडीह
एवं
संतोष राम, उम्र- 22 वर्ष, पिता- स्व. चन्द्रदेव राम, सा.- गाँवा, थाना- गाँवा, जिला- गिरिडीह
के रूप में की।

पिकअप की तलाशी के दौरान तिरपाल से ढके 18 प्लास्टिक बोरों में कुल 480.27 किलोग्राम प्रतिबंधित डोडा बरामद हुआ। साथ ही दो एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किए गए।

जब्त टैंपो जिस पर डोडा लदा था

इस संबंध में रजरप्पा थाना कांड संख्या- 138/2025, दिनांक- 28.07.2025, धारा 15(C)/25 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

बरामद सामान:

  • टाटा इन्ट्रा पिकअप (नीला), रजि. सं. JH10CW-7235

  • 18 प्लास्टिक बोरे में डोडा (कुल वजन: 480.27 किग्रा)

  • एंड्रॉयड मोबाइल – 2 पीस

छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:

  • परमेश्वर प्रसाद – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़

  • कृष्ण कुमार – पु.नि., थाना प्रभारी, रजरप्पा

  • निरंजन सिंह – पु.अ.नि., रजरप्पा थाना

  • रोहित राज सिंह – पु.अ.नि., रजरप्पा थाना

  • अभिषेक कुमार – पु.अ.नि., रजरप्पा थाना

  • अशोक कुमार – पु.अ.नि., रजरप्पा थाना

  • देवनारायण रजक – आरक्षी/602, रजरप्पा थाना

  • सुरेन्द्र साहू – आरक्षी/591, रजरप्पा थाना

  • फुल चंद महतो – आरक्षी/334, रजरप्पा थाना