
रांची, झारखंड: राजधानी रांची में 5वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण की गुत्थी को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर काम कर रही पुलिस टीम ने अपहृत छात्रा को सकुशल बरामद करते हुए इस अपराध में शामिल चार मुख्य आरोपियों और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। इस त्वरित कार्रवाई को लेकर शहरवासियों में संतोष और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।
कर्ज में डूबे जिम ट्रेनर ने रची साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी रुद्रांशु विश्वकर्मा एक जिम ट्रेनर है, जो आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान था। उसने अपहरण की योजना बनाकर फिरौती की रकम से कर्ज चुकाने की साजिश रची थी। इस साजिश में ऋषभ वर्मन, विकास कुमार और एक नाबालिग को भी शामिल किया गया था।
जब्त सामान
पुलिस ने न केवल छात्रा को बचाया, बल्कि अपराध में प्रयुक्त:
-
वाहन
-
एक देशी पिस्टल
-
एक देशी कट्टा
-
दो जिंदा कारतूस
-
एक खोखा
-
दो स्मार्टफोन
-
₹5200 नगद
भी बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा, जिस वाहन का प्रयोग किया गया, उसका असली नंबर JH01FP8837 था, जिसे JH01FU6874 में बदल दिया गया था। डुप्लीकेट नंबर प्लेट बनाने वाले को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शहरवासियों ने दी पुलिस कप्तान को बधाई
डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा की कुशल नेतृत्व और त्वरित निर्णय क्षमता की हर तरफ सराहना हो रही है। आम नागरिकों और समाजसेवियों ने पुलिस की तत्परता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में शीघ्र न्याय और कार्यवाही आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाती है।