अनेक लाइन होटलों में चल रहा है दूध के टैंकर से दूध में मिलावट करने का धंधा

Spread the love

रामगढ़, झारखंड: रामगढ़ के पटेल चौक से कुछ ओग फोर लेन स्थित रोबिन होटल में बुधवार को प्रशासन ने एक दूध के टैंकर में दूध निकाल कर पानी मिलाते पकड़ा था। पांनी गंदा और अच्छा नहीं था। मौके पर टैंकर के चालक व उप चालक भाग निकले थे। दूघ का टैंकर ओड़िसा से यूपी जा रहा था तथा उसमें लगभग 30 हजार लीटर दूध था। टाटा से लेकर रामगढ़, हजारीबाग व जीटी रोड पर अनेक लाइन होटलों में यह कार्य धड़ल्ले से किया जाता है। समान्य तौर पर दूध टैंकर को देखकर किसी को शक भी नहीं होता है।

पूर्व से ही इन लाइन होटलों छड ़(सरिया), सीमेंट, कोयला, आयरन, पेट्रोलियम पदार्थ आदि उतारने को खेल जारी है। दूध के टैंकर पकड़ में आने के बाद इस धंधा का भी खुलासा हुआ है। टैंकरों से दूध उतारने के धंधे में एक पूरा रैकेट काम कर रहा है। बुधवार को रामगढ़ में पकड़ाये दूध के टैंकर के मामले में गिरीडीह शहर के भी लोगों के इस धंधे में जुड़े होने की बात सामने आयी है।

दरअसल खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बुधवार को अपना मोबाइल छूट जाने की वजह से छापामारी के समय मौजूद एक पत्रकार के मोबाइल फोन से बात किया था। साथ ही टैंकर के मालिक से भी उसी फोन से बात करना चाहा था। इसके बाद गिरीडीह से मोबाइल नंबर 6299468022 से उक्त पत्रकार के मोबाइल फोन पर पत्रकार को धमकी दी जाने लगी। इस पर रामगढ़ के प़कार ने कहा कि उनके फोन से अधिकारी ने बात की है उनका इस मामले से कुछ लेना देना नहीं है। लेकिन दूसरी ओर से धमकी जारी रहा। वहां मौजूद एक पुलिस अधिकारी को पत्रकार ने बातें बताई। इसके बात उक्त पुलिस अधिकारी ने गिरीडीह से उक्त नंबर पर बात कर उक्त व्यक्ति को डांटा। तब यह बात सामने आयी कि वह भी एक न्यूज चैनल का पत्रकार है।

रामगढ़ के पत्रकार ने सारी बातें रिकार्ड की है। जिसमें गिरीडीह के उक्त व्यक्ति ने कहा कि टैंकर उसका है। इधर यह बात भी सामने आयी है कि रामगढ़ में पानी मुहैया कराने के लिए उक्त होटल मालिक को पति लीटर के हिसाब से रुपये दिये जाते हैं। बताया जाता है कि इधर उधर का पानी मिलाने से दूध न खराब हो इसके लिए एक केमिकल भी डाला जाता है। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। रामगढ़ में सामने आया दूध का धंध पूरे क्षेत्र व अन्य स्थानों के लाइन होटलों में भी जोरों से जारी है।