रामगढ़, झारखंड : मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर ट्रेनिंग, बिजुलिया, रामगढ़ में शुक्रवार 01 अगस्त 2025 को छात्र दिशा निर्देशन – कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इसमें डी.एल.एड. सत्र 2025- 2027 के छात्र – छात्राओं का स्वागत किया गया l इस
अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आनंद किशोर एवं सभी व्याख्यातागण के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया गया l इस कार्यक्रम का मंच संचालन चांदनी कुमारी के द्वारा किया गया l डी.एल.एड. सत्र 2025-27 के नामांकित छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई l
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी प्रवेश शर्मा, रतन शर्मा, डॉ. डॉ. बिंदु कुमारी, श्रीधर मुंडा, सुधीर कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, सुधा सिंह, रुना मित्रा, सुगापति मरांडी, नौरीन स्वाति कुजूर, बाबूलाल महतो, हरिश्चंद्र साहू, गुलशन कुमार, प्रियंका अग्रवाल, विकास कुमार एवं बबलू कुमार की उपस्थिति रही l