रामगढ़, झारखंड :रामगढ़ स्थित शांति धारा फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल तथा कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल के द्वारा शुक्रवार 01 अगस्त 2025 को रामगढ़ इंटर महिला महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. कंचनमाला को एक दर्जन गमलों सहित पौधे भेंट किए गए।
इस अवसर पर डॉ. कंचनमाला ने कहा, “आप जैसे समाजसेवियों का कॉलेज में आगमन हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यह संस्थान रामगढ़ के प्रबुद्ध नागरिकों के सहयोग से खड़ा हुआ है, जहाँ प्रतिवर्ष हजारों छात्राएं शिक्षा और ज्ञान प्राप्त कर अपने व्यक्तित्व का विकास करती हैं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह प्रयास सराहनीय है। हमारे महाविद्यालय में हर वर्ष पौधारोपण किया जाता है और उनकी समुचित देखभाल भी सुनिश्चित की जाती है।”
कार्यक्रम में कॉलेज के अनेक शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से डॉ. संजय प्रसाद सिंह, प्रो. पूर्णकांत कुमार, प्रो. राजेश प्रसाद, प्रो. प्रणीत कुमार, प्रो. कांता मित्रा, प्रो. शमीमा प्रवीण, प्रो. शहजादी खातून, प्रो. ललिता देवी, प्रो. राजेश कुमार सिन्हा, प्रो. प्रीति झा, डॉ. श्वेता कश्यप, प्रो. संयोगिता देवी, प्रो. प्रेमिना सहाय, प्रो. रश्मि सिन्हा समेत शिक्षक उपस्थित थे।
शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में कृष्ण प्रसाद सोनी, राजेश कुमार, डॉ. रोहित वर्मा, संगीता देवी, दीपक नायक, लखन महतो, गुड़िया देवी, सानू देवी और किंतु देवी की भी उपस्थिति रही।