रामगढ़, झारखंड :इनर व्हील क्लब रामगढ़ ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्लास्टिक के थैलों का उपयोग बंद करें और पर्यावरण अनुकूल जैसे कपड़े के थैले अपनाने की अपील की। कपड़ों के थैलों के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए सब्जी मंडी और जलाराम मंदिर के आसपास पर्यावरण सुरक्षित कपड़े के थैले बाटे और जलाराम मंदिर में खिचड़ी सब्जी का भी वितरण किया।
इस आयोजन का उद्देश्य था कि प्लास्टिक के थैले जो पर्यावरण के लिए हानिकारक है,और जो सैकड़ो वर्षों तक नष्ट नहीं होते वह मिट्टी जल तथा वायु को प्रदूषित करते हैं,जबकि यह जैविक रूप से विघटित भी नहीं होते इससे मिट्टी की उपजाऊ क्षमता कम होती है,जल निकासी को अवरोध करते हैं जिससे जल भराव और बीमारियां फैलती हैं । कपड़े के थैले पुनः उपयोग में लाए जा सकते हैं, दूसरे धुलने योग्य होने के कारण साफ सुथरे और पर्यावरण अनुकूल है।
इस मौके पर नमिता श्रॉफ, मेघा बगड़िया, नीरू साहनी, अनुराधा श्रॉफ, राजेंद्र बुधवाल, जसमीत सोनी, श्वेता जैन, जसबिंदर कौर, विजय लक्ष्मीआयंगर, हरमीत कौर, रंजू अरोड़ा, नवलजीत कौर, जसप्रीत कौर, गुरबख्श कौर, पिंकी गांधी, मधुअग्रवालआदि उपस्थित थे।