झारखंड के कई जिलों में था वांछित, हत्या व रंगदारी जैसे मामलों में था शामिल
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने धनबाद के कुख्यात अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह को गुरुवार रात मुठभेड़ में मार गिराया। हत्या, रंगदारी, हथियार तस्करी और गैंगवार से जुड़े मामलों में वांछित छोटू सिंह की तलाश झारखंड पुलिस लंबे समय से कर रही थी।
प्रयागराज में उसकी मौजूदगी की सूचना पर एसटीएफ ने घेराबंदी की, जिस दौरान वह पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। धनबाद पुलिस ने कहा कि अब कोयलांचल क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा।