राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार नेमरा पहुंचे 

Spread the love

राज्यपाल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु स्मृति -शेष शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

रामगढ़, झारखंड :   राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार गुरुवार 07.08.2025 को  मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के रामगढ़ नेमरा स्थित पैतृक आवास पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु स्मृति -शेष शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने ईश्वर से दिवंगत शिबू सोरेन जी को अपने श्रीचरणों में स्थान देने,उनकी आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस विकट दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार ने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की तथा उनका ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम सभी उनके साथ हैं।