नेमरा स्थित पैतृक आवास पर दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पारंपरिक श्राद्ध कर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और परिजन

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के पारंपरिक श्राद्ध कर्म के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिजनों के साथ नेमरा (रामगढ़) स्थित पैतृक आवास में शामिल हुये। इस दौरान “तीन कर्म” की पारंपरिक धार्मिक विधि का विधिपूर्वक निर्वहन किया गया।

परिवारजनों, सहयोगियों और शुभचिंतकों की उपस्थिति में सम्पन्न यह श्राद्ध कर्म न केवल दिवंगत गुरुजी के प्रति श्रद्धा का प्रतीक था, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और परंपरा की एक जीवंत झलक भी प्रस्तुत करता है।