रोटरी रामगढ़ सिटी द्वारा डीयू मिशन प्राइमरी स्कूल में छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रोटरी क्लब रामगढ़ सिटी के तत्वावधान में गुरुवार 07.08.2025 को को डीयू मिशन प्राइमरी स्कूल में एक विशेष सामाजिक सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों के बीच छाता वितरित किए गए।

मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह पहल उन बच्चों की सहायता के लिए की गई है, जो प्रतिदिन स्कूल आने-जाने में बारिश से प्रभावित होते हैं। रोटरी क्लब रामगढ़ सिटी के अध्यक्ष अदर्श चौधरी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

रोटरी क्लब के सचिव रोहित पंसारी ने भी इस अवसर पर कहा कि बच्चों को छोटी-छोटी सुविधाएं देना भी उनके भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ।

इस आयोजन की प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन नीरू गोयल और रोटेरियन श्वेता बगड़िया रहीं, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई और छाते वितरण की व्यवस्था को सुचारु रूप से संपन्न किया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए ऐसे छोटे प्रयास भी अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं।

कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकगण, छात्र और रोटरी क्लब के सदस्यगण , उमेश राजगढ़िया, रूपेश गुप्ता, प्रकाश अग्रवाल, दीपक खंडेलवाल, रवि अग्रवाल, पंकज जैन, अनिल गोयल, यश राजगढ़िया, सुमन चौधरी स्वाति पंसारी उपस्थित रहे। स्कूल प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए क्लब को धन्यवाद दिया।