रामगढ़, झारखंड : इनर व्हील क्लब रामगढ़ ने सदर अस्पताल में नई मांओ के लिए, डॉक्टरों की उपस्थिति में ब्रेस्ट फीडिंग जागरूकता अभियान चलाया।कार्यक्रम में सदर अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद, वहां के उप अधीक्षक डॉ हरेंद्र चन्द्र महतो,स्त्री रोग विशेषज्ञा डॉ तूलिका रानी, स्वास्थ्य परामर्शक डॉ पल्लवी ने नई मांओ को उपयोगी सुझाव दिए और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी उन्होंने स्वस्थ शिशु के विकास के लिए पोषण युक्त आहार लेने और साफ सफाई रखने पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।यह भी बताया कि मां का दूध शिशु के लिए संपूर्ण आहार है जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान इनर व्हील के सदस्यों द्वारा नई मांओ को हॉर्लिक्स वितरित किया ताकि वह अपने पोषण का ध्यान रख सके साथ ही ब्रेस्ट फीडिंग से संबंधित जागरूकता बढ़ाने के लिए पंपलेटस बांटे गए।
सफल और प्रभावी ब्रेस्टफीडिंग के लिए उपयोगी सुझाव और नई मांओ और नवजात शिशु को उससे क्या-क्या लाभ मिलता है उसकी जानकारी देने के लिए एक बोर्ड लगवाया ताकि आगे भी नई मांएइसे पढ़कर लाभ उठा सके। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई मां को शिक्षित करना हैऔर स्वस्थ समाज की नीव को सुदृढ़ बनाना है।
इस मौके पर नमिता श्रॉफ जेनिषा वडेरा,मेघा बगड़िया,नीरू साहनी,अनुराधा श्रॉफ, रंजू अग्रवाल, रेनू मेवाड़, पिंकी पोद्दार,श्वेता जैन, मीना वडेरा, हरमीत कौर आदि उपस्थित थे