अखिलेश यादव 12 अगस्त को नेमरा पहुंचेंगे, शिबू सोरेन को देंगे श्रद्धांजलि

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव 12 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे गोला प्रखंड के नेमरा गांव (दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन का पैतृक निवास) पहुंचेंगे। वह दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी समाजवादी पार्टी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी गोबिंद बेदिया ने दी।