रांची, झारखंड : जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम परिसर में आयोजित वार्षिक आमसभा (एजीएम) में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने कई अहम फैसले लिए। संघ के संसाधनों के दुरुपयोग के आरोप में रणजीत सिंह और उनके भाई संतोष सिंह की आजीवन सदस्यता ध्वनि मत से समाप्त कर दी गई। आरोप था कि दोनों ने जेएससीए के संसाधनों का इस्तेमाल अपने निजी व्यापारिक संस्था के लिए किया। इससे पहले शनिवार शाम को कमिटी ऑफ मैनेजमेंट ने भी उनके निष्कासन की सिफारिश की थी।
इसके अलावा, वार्षिक आमसभा में पूर्व क्यूरेटर एसबी सिंह के खिलाफ अनुशासनहीनता के मामले की जांच के लिए समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में नई चयन समितियों की घोषणा भी की गई —
सीनियर चयन समिति :
चेयरमैन: मनीष वर्धन सदस्य: मनोज यादव, सुब्रतो घोष, अजय यादव