चंद्रशेखर आजाद रावण ने नेमरा पहुंचकर शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : उत्तर प्रदेश के नागिना लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं चर्चित नेता चंद्रशेखर आजाद रावण सोमवार, 11 अगस्त 2025 को गोला प्रखंड के नेमरा गांव पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नेमरा पहुंचने पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की और स्व. शिबू सोरेन के परिजनों से भी मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उनके आगमन पर स्थानीय लोगों में भी उनसे मिलने को लेकर  उत्सुकता देखी गई।