श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल की बालिका हॉकी टीम ने सीबीएसई ईस्ट ज़ोन में जीता खिताब

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल की अंडर-14 बालिका हॉकी टीम ने सीबीएसई ईस्ट ज़ोन हॉकी प्रतियोगिता 2025–26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। सोमवार, 11 अगस्त 2025 को विद्यालय परिसर में विजेता टीम का गाजे-बाजे और भव्य स्वागत किया गया।

बलिया में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल में छात्राओं ने कड़ी टक्कर के बाद आर्मी पब्लिक स्कूल, कानपुर को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम की कप्तान सुजाता के नेतृत्व में रिया सिंह, राफिया, अस्मिता पाल, इशिका कौर, अलीना, शालू, श्रेया, आराध्या, प्रसिद्धि, राज नंदिनी, हर्षा और स्नेहल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में छात्राओं की माताओं को मंच पर बुलाकर उन्हें सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी बेटियों को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी। विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है, जो आत्मविश्वास, मनोबल और अनुशासन को बढ़ाता है। उन्होंने टीम की सफलता में स्पोर्ट्स विभाग के योगदान की भी सराहना की।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्य परमदीप सिंह कालरा, विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्य मनमोहन सिंह लांबा, हरपाल सिंह अरोड़ा, सुरेंद्र पाल सिंह चंडोक, कुलजीत सिंह कालरा, वरिंदर सिंह चंडोक, गुरप्रीत सिंह जॉली, नरिंदर पाल सिंह गुजराल, पुषविंदर पाल सिंह, कुलजीत सिंह छाबड़ा, गुरदीप सिंह सैनी, सतिंदर सिंह होरा, विक्रमजीत सिंह कोहली, गुरप्रीत सिंह चाना, रमन बेदी और करमजीत सिंह जग्गी मौजूद रहे।