स्वतंत्रता दिवस 2025 पर मोरहाबादी में ध्वजारोहण करेंगे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

Spread the love

 शिबू सोरेन के सम्मान में नहीं होगा ‘एट होम’ कार्यक्रम

रांची, झारखंड: इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य सरकार के प्रस्ताव को राज्यपाल ने स्वीकृति दे दी है।

परंपरा के अनुसार, हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल उपराजधानी दुमका में और मुख्यमंत्री मोरहाबादी में ध्वजारोहण करते हैं। लेकिन इस बार दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में राजभवन में एट होम कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा।

राज्य सरकार ने राज्यपाल को मोरहाबादी में ध्वजारोहण करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इस प्रकार, 15 अगस्त 2025 को मोरहाबादी के राजकीय समारोह में राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगे।