अधिवक्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल नेमरा पहुंचकर शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से की मुलाकात

Spread the love
कल्पना सोरेन से मिलते संघ के पदाधिकारी

रामगढ़, झारखंड: जिला अधिवक्ता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल, अध्यक्ष आनंद अग्रवाल के नेतृत्व में, पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचा। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी पत्नी, विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि दिशोम गुरु के निधन से पूरे झारखंड राज्य, विशेषकर रामगढ़ जिला को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिवक्ताओं का आभार जताया।

प्रतिनिधिमंडल में संघ के उपाध्यक्ष ऋषि महतो, महासचिव सीताराम एवं अधिवक्ता बंशीधर गोप शामिल थे।