शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचा रामगढ़ सिख समाज का प्रतिनिधि मंडल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Spread the love

रामगढ़, झारखंड: पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए रामगढ़ सिख समाज का एक प्रतिनिधि मंडल रविवार को उनके पैतृक आवास नेमरा पहुंचा। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने गुरु शिबू सोरेन के प्रतिमा चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सिख समाज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला। इस दौरान परमदीप सिंह कालरा ने मुख्यमंत्री से कहा कि यदि समाज को कोई भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो सिख समाज पूरी निष्ठा और समर्थन के साथ उनके साथ खड़ा रहेगा।

प्रतिनिधिमंडल में रामगढ़ गुरुद्वारा के महासचिव हरदीप सिंह होरा, रघुबीर सिंह छाबड़ा, जगजीत सिंह (एलआईसी), यश छाबड़ा, कुलजीत सिंह होरा (नानक टेंट हाउस), करमजीत सिंह जग्गी, गुरुनानक स्कूल कमेटी के वाइस चेयरमैन बिट्टू सिंह चंडोक, पुष्पिंदरपाल सिंह छाबड़ा, ऑडिटोरियम कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पवार, वाइस चेयरमैन परमजीत सिंह सैनी और अमरपाल सिंह आनंद शामिल थे।