रामगढ़, झारखंड : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 12 अगस्त 2025 को श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के सभागार में नर्सरी से यूकेजी तक के विद्यार्थियों के बीच स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे विद्यार्थी भारत माता, महारानी लक्ष्मीबाई, शिवाजी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सेना के जवान बनकर मंच पर आए और संवाद व नारों से सभी का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल ने परिधान व संवाद के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
प्रतियोगिता के विजेता :
नर्सरी: प्रथम — दिव्यांशी, द्वितीय — प्रवीर, तृतीय — अथर्व सोनी
एलकेजी: प्रथम — कृतिका कुमारी, द्वितीय — श्रद्धा व नित्या, तृतीय — अद्विक व आरोही कुमारी
यूकेजी (A): प्रथम — रेयांश रक्षक, द्वितीय — आयशा, तृतीय — अनग
यूकेजी (B): प्रथम — इशा प्रिया, द्वितीय — शांभवी प्रिया, तृतीय — अनीश कुशवाहा
प्रधानाचार्य हरजाप सिंह ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए राष्ट्रप्रेम व स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति व विद्यालय प्रबंधक समिति के सम्माननीय सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।