रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर में पोस्टल यूनियन बीएमएस के नए संयोजक मनोज कुमार का स्वागत

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : मंगलवार को रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर में भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ (बीएमएस) संगठन पोस्टल यूनियन ग्रुप सी रामगढ़ शाखा के नए संयोजक के रूप में प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर मनोज कुमार की नियुक्ति पर डाक कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ बीएमएस संगठन पोस्टल यूनियन ग्रुप सी झारखंड परिमंडल के परिमंडलीय सचिव प्रभात रंजन ने बताया कि यह संगठन देश में सबसे अधिक कर्मचारियों वाला संगठन है, जिसका विस्तार पहले ग्रामीण डाक सेवकों को बीएमएस में शामिल कर किया गया था। इसके सचिव शैलेन्द्र कुमार सिंह और अध्यक्ष संजय कुमार महतो हैं।

रामगढ़ जिले में विस्तार के लिए मनोज कुमार को संयोजक, बरकाकाना एनटीएस के पोस्टमास्टर राकेश कुमार, शंभू दत्त सिंह और राजकपूर कुमार को सह संयोजक बनाया गया है।

इस अवसर पर सहायक पोस्टमास्टर रविशंकर राय, दीपक कुमार पटेल, कुंदन कुमार, अविनाश कुमार, देवेंद्र कुमार रवि समेत कई डाक व ग्रामीण डाक कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि बीएमएस संगठन के विस्तार से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।