जनसुनवाई में हिंसा : जीएम समेत कई अधिकारी घायल, 15 वाहन क्षतिग्रस्त

Spread the love

बड़कागांव (हजारीबाग), झारखंड  : मंगलवार को बड़कागांव प्रखंड के महगाई कला में एनटीपीसी बादाम कोल ब्लॉक की जनसुनवाई के दौरान भारी बवाल हो गया है। गोंदलपुरा और आसपास के रैयतों ने प्रखंड कार्यालय घेरने के बाद जनसुनवाई स्थल पर पहुंचकर पुलिस व अधिकारियों से तीखी झड़प की।

ग्रामीणों ने एनटीपीसी बादाम के जीएम ए.के. सक्सेना समेत कई अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। करीब 15 सरकारी व पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की गई। ग्राम सभा में पहुंचे अधिकारियों को कुछ समय के लिए बंधक भी बनाया गया।

घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

कई कारणों से हुआ विरोध :

स्थानांतरण से नाराजगी — जनसुनवाई बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में होनी थी, लेकिन बाद में इसे महगाई कला शिफ्ट किया गया, जिससे ग्रामीण नाराज थे।

स्थानीय विवाद — क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चिमनी भट्ठी और बालू खनन लंबे समय से विवाद का कारण रहे हैं।

पूर्व का विरोध — एनटीपीसी और कोल ब्लॉक परियोजनाओं के खिलाफ ग्रामीण पहले भी कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं।