बादम में किसानों पर लाठीचार्ज व पथराव को लेकर भाकपा माले का विरोध

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : बड़कागांव प्रखंड के बादम में किसानों पर हुए लाठीचार्ज और पथराव की घटना को लेकर भाकपा माले ने कड़ा विरोध जताया है। इस मुद्दे पर रामगढ़ शहर के मेन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में भाकपा माले और अखिल भारतीय किसान महासभा की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हीरा गोप, जयनंदन गोप, देवकी बेदिया, देवानंद गोप, भाकपा माले मांडू प्रखंड सचिव लाली बेदिया, पतरातू प्रखंड सचिव नरेश बड़ाईक, सरयू बेदिया, नागेश्वर मुंडा, लाल कुमार बेदिया, रामवृक्ष बेदिया, लाका बेदिया, वृजनारायण मुंडा और सुरेश तिवारी शामिल थे।

नेताओं ने आरोप लगाया कि एनटीपीसी कोयला खनन परियोजना के लिए किसानों की जमीन जबरन अधिग्रहित की जा रही है और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से किसानों का दमन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जमीन अधिग्रहण से संबंधित शिविर का स्थान बिना पूर्व सूचना के बदल दिया गया और शांति पूर्वक विरोध कर रहे बादम, महंगाई कला और अंबाजीत गांव के किसानों पर बल प्रयोग किया गया।