मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोंग्रेसी नेताओं ने मुलाकात कर शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज बुधवार 13 अगस्त 2025 सजा नेमरा, रामगढ़ स्थित उनके पैतृक आवास में कोंग्रेसी नेताओं  ने मुलाकात की। मुलाकात करने वालों में मंत्री इरफान अंसारी, विधायक दीपिका पांडेय, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, झारखंड प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक प्रदीप यादव और विधायक ममता देवी शामिल हैं ।

इस दौरान सभी नेताओं ने स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।