डाक कर्मचारियों ने आईटी  2.0 सॉफ्टवेयर की खराबी के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया काम

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड : भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ बीएमएस  संगठन के आह्वान पर गुरुवार 14 अगस्त 2025 को प्रधान डाकघर रामगढ़ में कर्मचारियों ने आईटी 2.0 सॉफ्टवेयर की खामियों के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पोस्टमास्टर मनोज कुमार ने किया।

कर्मचारियों की समस्याएं और मांगें

कर्मचारियों ने बताया कि संचार मंत्रालय द्वारा लागू नया IT 2.0 सॉफ्टवेयर बेहद खराब तरीके से काम कर रहा है। इसके कारण—

ग्राहकों को जमा, निकासी और फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी सेवाओं में भारी दिक्कतें आ रही हैं।

समय पर डाक और अन्य सामान  भेजना मुश्किल हो गया है, जिससे लोगों को निराशा झेलनी पड़ रही है।

प्रतिदिन ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच कहासुनी की स्थिति बन रही है।

कर्मचारियों ने सरकार से तुरंत सुधार की मांग करते हुए कहा कि यदि स्थिति में बदलाव नहीं हुआ, तो ग्राहक विश्वास खो देंगे और विभागीय सेवाएं प्रभावित होंगी।

कार्यक्रम में शामिल कर्मचारी

कार्यक्रम में पोस्टमास्टर मनोज कुमार, सहायक पोस्टमास्टर रविशंकर राय, डाक सहायक शम्भु दत्त सिंह, दीपक कुमार पटेल, प्रशांत कुमार सिंह, अरुण कुमार, संतोष कुमार, राजकपूर कुमार, राकेश कुमार, विकास कुमार राय, आदर्श अनिकेत, अमन कुमार, सुशील कुमार साह, सौरव कुमार, चंदन कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे ।