कैमरून में फंसे झारखंड के 19 मजदूर, चार महीने से नहीं मिला वेतन, वतन वापसी की गुहार

Spread the love

बोकारो, झारखंड : बोकारो और हजारीबाग जिलों के 19 प्रवासी मजदूर अफ्रीकी देश कैमरून में फंसे हुए हैं। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें कंपनी की ओर से मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है।

चार महीने से बकाया वेतन
मिली जानकारी के अनुसार 11 मजदूरों को पिछले चार महीने से और 8 मजदूरों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है। इसके चलते उनके सामने खाने-पीने और रोजमर्रा की जरूरतों का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मजदूरों ने वीडियो संदेश में अपनी दुर्दशा बताते हुए सरकार से तत्काल मदद की अपील की है। साथ ही, बकाया मजदूरी दिलाने की भी मांग की है।

सामाजिक कार्यकर्ता की पहल
प्रवासी श्रमिकों के मुद्दों पर सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से ठोस कूटनीतिक पहल कर मजदूरों को सुरक्षित वतन लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विदेशों में फंसने का यह कोई नया मामला नहीं है, पहले भी कई बार मजदूर बेहतर कमाई के लालच में विदेश जाकर मुश्किल हालात में फंस चुके हैं।