रामगढ़, झारखंड: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज उनके नेमरा, रामगढ़ स्थित पैतृक आवास में एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने मुलाकात की। उनके साथ निदेशक (मानव संसाधन) अनिल कुमार जदली, निदेशक (ईंधन) शिवम श्रीवास्तव और रीजनल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (एन.एम.एल) नवीन जैन भी मौजूद थे।
इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद, को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में सांत्वना दी।