79वें स्वाधीनता दिवस पर पेंशनर कल्याण समाज कार्यालय में झंडोत्तोलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम

Spread the love

रामगढ़ (झारखण्ड) : 79वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर पेंशनर कल्याण के जिला कार्यालय, अनुमंडल परिसर में भव्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के पश्चात श्री सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम में 50 से अधिक पेंशनरों ने भाग लिया। झंडोतोलन के पश्चात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दूधेश्वर महतो, देवशरण महतो एवं अशोक गुप्ता ने खोरठा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। वहीं दिलीप साहा ने देशभक्ति गीतों से कार्यक्रम का माहौल भावुक किया। देशभक्ति कविता पाठ के माध्यम से भी वीरों को नमन किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों के बीच मिष्टान्न वितरण किया गया।

झंडोतोलन समारोह में अध्यक्ष आशुतोष सिंह, उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह, सचिव छोटू लाल मोदी, अशोक गुप्ता, बलराम सिंह, पन्ना लाल राम, मन नारायण सिंह, दूधेश्वर महतो, देवशरण महतो, रामप्रसाद महतो, नरेश साहू, तुला राम महतो, उमा साहू, शिव शंकर मोदी, लाल बहादुर चौधरी, मधुसूदन साहू, शोभा महतो, किशुन महतो, बसंत महतो, महेंद्र प्रसाद, रामनंदन सिंह, सच्चीदानंद प्रसाद एवं राजनंदन प्रसाद आदि उपस्थित थे।