रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते राज्यपाल संतोष गंगवार

Spread the love

राँची (झारखण्ड) : झारखण्ड के शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन विभाग के मंत्री श्री रामदास सोरेन का पार्थिव  शरीर शनिवार को रांची पहुंच गया है । उनके पार्थिव शरीर को विधान सभा परिसर में अंतिम दर्शन के लिया रखा गया है । विधाय सभा परिसर में राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखंड विधानसभा परिसर में राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन विभाग के मंत्री  रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने उनके समकालीन सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि श्री सोरेन जी का असामयिक निधन राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

राज्यपाल महोदय ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

 रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर आज आम जनों के दर्शन हेतु राँची स्थित विधानसभा परिसर में रखा गया, जहां बड़ी संख्या में राजनीतिज्ञ व् आम लोगों  ने पहुंचकर उन्हें अंतिम बार नमन किया।