मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनके पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात कर राजनाथ सिंह ने गहरी संवेदना प्रकट की
कांग्रेसी नेताओं के साथ पहुंचे तेलांगना के मुख्यमंत्री रेवंत रेडडी
पप्पू यादव के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनकेंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ मुख्मंत्रीदिशोम गुरु की पत्नी रूपी सोरेन से मिलते राजनाथ सिंहदिशोम गुरु की पत्नी रूपी सोरेन को प्रणाम करते बाबा रामदेव
श्रद्धांजलि अर्पित करते बाबा रामदेव
नेमरा, रामगढ (झारखंड) : केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह शनिवार को स्मृति शेष-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के “संस्कार भोज” में सम्मिलित होने हेतु मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेमरा, रामगढ़ स्थित आवास पहुंचे। केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने स्मृति शेष-गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा मुख्यमंत्री एवं उनके पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
गुरुजी का व्यक्तित्व मुझे प्रभावित करता था
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी से मेरी कई मुलाकातें हुईं। उनकी सहजता, सरलता एवं व्यक्तित्व मुझे प्रभावित करती थी। गुरुजी सिर्फ आदिवासी ही नहीं बल्कि अन्य समाज के भी अभिभावक के रूप में जाने जाते थे। मैं अपनी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे, सांसद श्री पप्पू यादव, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आरके आनंद एवं योग गुरु बाबा रामदेव भी पहुंचे नेमरा
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में आज स्मृति शेष-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के “संस्कार भोज” में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे, सांसद श्री पप्पू यादव, योग गुरु बाबा रामदेव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आर०के० आनंद सम्मिलित हुए। सभी ने स्मृति शेष-गुरुजी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की।
स्मृति शेष-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के “संस्कार भोज” में सम्मिलित हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी आज नेमरा, रामगढ़ स्थित मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास पहुंचे। श्री रेवंत रेड्डी यहां स्मृति शेष-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के “संस्कार भोज” में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्मृति शेष-गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा मुख्यमंत्री एवं उनके पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
राज्य के मंत्री, विधायक व् अन्य नेता पहुंचे थे संस्कार भोज में
बडे़ नेताओं के अलावा राज्य के सभी मंत्री, झामुमो व कांग्रेस के विधायक समेत अन्य नेता भी राज्य भर से स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में पहुंचे तथा अपनी संवेदना प्रकट की।